Monday, May 24, 2010

Me MUMBAIkar

Posted on 10:11 PM by Nimisha

In the spirit of mumbai, which never dies.....

"में मुम्बईकर"

आंख में सपने, दिल में अपने, बस ख्वाब देखते रहते है|
यहाँ चोबीस घंटे मरते है,बस कुछ पल ही जी लेते है||
भाग दौड़ की रेस में हम सब नंबर वन ही रहते है|
यहाँ चोबीस घंटे मरते है,बस कुछ पल ही जी लेते है|| 

रात को घर की और भागना, 4 बजे फिर सुबह जागना|
भीड़ चीर कर, ट्रेन पकड़कर, चैन की साँसे लेते है||
खड़े खड़े फिर मूंद के आँखे, थोडा सा सोलेते है|
यहाँ चोबीस घंटे मरते है,बस कुछ पल ही जी लेते है||

लाखो खर्चो फ्लैट खरीदो, जो बचे उसे इन्वेस्ट कर दो|
पैसा पैसा जोड़ के भैया, वड़ापाव पे जीता है||
स्टाइल मरने लड़की हो तो "English Cola" पीता है|
यहाँ चोबीस घंटे मरता है,बस कुछ पल ही जी लेता है||

प्यार करना है, मगर जगह नहीं है,भीड़ में भैया मज़ा नहीं है|
हर नुक्कर का खोज के कोना, थोडा प्यार कर लेते है||
तीन गए तो "चोथा option" सदा ट्राई कर लेते है|
यहाँ चोबीस घंटे मरते है,बस कुछ पल ही जी लेते है||

कुछ बुड्ढो के दांत नहीं है, कुछ बीवी का साथ नहीं है|
"हरियाली" पर नज़र गड़ाकर आँख सेकते रहते है||
थोडा अगर कोई catch करे तो, दिल फेकते रहते है|
यहाँ चोबीस घंटे मरते है,बस कुछ पल ही जी लेते है|| 

लड़की के तो ठाट बड़े है, पर्स में makeup kit भी पड़े है|
आँख मारदे अगर लड़का कोई, मुह पर गाली देती है||
फिर यह किस्सा सब को सुनकर, थोडा खुश हो लेती है|
यहाँ चोबीस घंटे मरती है,बस कुछ पल ही जी लेती है|| 

भाग रहा है, दौड़ रहा है, तिनका तिनका जोड़ रहा है|
जान पे बन आजाये तो, यह टूटे दिल तो सीता है||
सांस रुके पर, रुके न लड़ना, आस के दम पर जीता है|
यहाँ चोबीस घंटे मरता है, बस कुछ पल ही जी लेता है||

"में मुम्बईकर" जीना और मरना, इस्सी ज़मी पर चाहता है|
यहाँ चोबीस घंटे मरता है, बस कुछ पल ही जी लेता है||

No Response to "Me MUMBAIkar"

Leave A Reply